पोषण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। सीडीपीओ मिन्टू चैधरी ने कहा है कि शिशु के 6 माह पूर्ण होने पर माँ के दूध के साथ-साथ उसे अन्न का सेवन करवाना भी अतिआवश्यक है। शिशु स्वस्थ रहे, इसके लिए पौष्टिक आहार आवश्यक है। इसलिए शिशु की मां को भी अहार में पौष्टिक तत्व हो, ऐसा आहार जैसे फल, हरी सब्जियों युक्त भोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी पर नामांकित 3-6 आयु वर्ग के बच्चों को, शाला पूर्व शिक्षा लेने हेतु, आँगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित व प्रतिदिन भेजें। वे पोषण माह सितम्बर 2022 के पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 11 पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस सामुहिक कार्यक्रम के आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7, 9, 10, 11, 17, 18, 19 व 20 सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में सीडीपीओ मिन्टू चैधरी, पर्यवेक्षक राधेश्याम कांगसिया, सेक्टर प्रभारी दिनेश ईनानियां बीपीए, अब्दुल रहमान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिन्दू, सुंदर, उषा, अंबा, राबिया, रेखा, मुन्नी शर्मा, रामलता आदि उपस्थित रहे।






