साक्षरता दिवस पर कार्यशाला आयोजित
लाडनूं। स्थानीय राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड तथा ग्राम साक्षरता समिति निम्बी जोधा के सयुंक्त तत्वाधान मंे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जगदीश प्रसाद घिंटाला ने कम्प्यूटर, डिजिटल साक्षरता को अपनाने, नशा छोड़ने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार रखे। हरिसिंह राठौड़ ने कुरीतियों के उन्मूलन की आवश्यकता बताते हुए महिलाओं को पढ़ाई-लिखाई मे रूचि लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यशाला में कंचन शर्मा, आनंद कंवर, संतोष व कविता शर्मा सहित काफ़ी संख्या मे अभिभावक व बच्चे मौजूद थे। गौरतलब है कि लाडनूं ब्लॉक मे साक्षरता विषयक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निम्बी जोधां का पूर्व मंे चयन होने के उपरांत जिला व मंडल स्तर पर ग्राम शिक्षा समिति ने कई आयाम स्थापित किये और पुरस्कार भी जीते। इस के तहत महिलाआंे के लिए सिलाई, कढ़ाई तथा कम्प्यूटर साक्षरता के शिविर भी संचालित किये।





