प्रमुख मुस्लिम नेता ओवैसी का राज्य में रहेगा दो दिवसीय व्यस्त दौरा, लाडनूं में 15 सितम्बर को होगी विशाल आमसभा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रमुख मुस्लिम नेता ओवैसी का राज्य में रहेगा दो दिवसीय व्यस्त दौरा

लाडनूं में 15 सितम्बर को होगी विशाल आमसभा

लाडनूं। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधानसभा क्षेत्र संयोजक हाजी आसिफ खान हबीबखानी ने बताया है कि एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का 14 व 15 सितम्बर को राजस्थान का दौरा रहेगा, जिसमें उनके स्वागत और आम सभाओं का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओवैसी 14 सितंबर को जयपुर आएंगे तथा दो दिन प्रदेश में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 सितम्बर को दोपहर 11.30 बजे जालूपुरा में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। दोपहर 12.45 बजे प्रदेश पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वे पार्टी कार्यालय से सीकर के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे सीकर और 4.30 बजे लक्ष्मणगढ़ में उनका स्वागत होगा। शाम 5 बजे फतेहपुर में वे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 7 बजे ग्राम खीरवा, 7.30 बजे खिंवासर में उनकी जनसभा होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे नवलगढ़ में जनसभा आयोजित की जाएगी। अगले दिन 15 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे बलारा में उनका स्वागत होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे जाजोद और 9.30 बजे सुजानगढ़ में ओवैसी का स्वागत किया जाएगा। वहां से वे सुबह 10 बजे लाडनूं आएंगे और यहां सुनारी रोड पर नाईट क्रिकेट ग्राउंड में एनकी विशाल जनसभा रखी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now