लंदन विश्वविद्यालय में विधि स्नातकोत्तर करेंगे कुचेरा के इदरीश मोहम्मद, मिलेगी शेवनिंग छात्रवृत्ति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लंदन विश्वविद्यालय में विधि स्नातकोत्तर करेंगे कुचेरा के इदरीश मोहम्मद, मिलेगी शेवनिंग छात्रवृत्ति

चयन पर ब्रिटेन एम्बेसी के उच्चायुक्त ने बधाई दी

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। स्थानीय छोटे बाजार में रहने वाले हाजी जमालुद्दीन तगाला के पौत्र इदरीश मोहम्मद का लंदन विश्वविद्यालय में चयन हुआ है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता इदरीश मोहम्मद का उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड के प्रतिष्ठित स्कूल फॉर ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज, लंदन विश्वविद्यालय में चयन हुआ है। इसके साथ ही ब्रिटेन की सरकार द्वारा उन्हें विश्वप्रसिद्ध शेवनिंग छात्रवृत्ति द्वारा सम्मानित किया गया है। शेवनिंग छात्रवृति ब्रिटेन सरकार द्वारा उन छात्रों को दी जाती है, जिन्होंने विभिन्न तरह का नेतृत्व प्रदर्श किया हो तथा वह समाज के विकास के लिए भागीदारी निभाना चाहते हों। शेवनिंग उन छात्रों की तलाश करता है, जिनके पास भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण है।
इस छात्रवृति के अंतर्गत एक साल की स्नातकोत्तर की पढ़ाई, आवास, परिवहन, वीजा, बीमा एवं अन्य खर्चों समेत कुल 40–50 लाख रुपए का खर्चा वहन किया जाता है। इससे पूर्व यह छात्रवृति विभिन्न राष्ट्रध्यक्षों, नेताओं, अकादमिकों, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, इतिहासकारों, अर्थशास्त्रियों आदि को मिल चुकी है। इस वर्ष यह छात्रवृति भारत के कुल 75 छात्रों को प्रदान की गई है। इदरीश एक साल लंदन में रहकर कानून, मानवाधिकार, न्याय एवं व्यवसाय से संबंधित विषयों की स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई करेंगे।
इदरीश ने विधि स्नातक की पढ़ाई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से की है। इदरीश बहुत ही विनम्र पृष्ठभूमि से हैं, इनके पिता सामान्य मजदूरी का कार्य करते हैं तथा दादा सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हैं। इदरीश ने स्नातक की पढ़ाई भी भारत सरकार द्वारा प्रदत्त छात्रवृति से की थी। शेवनिंग छात्रवृत्तिधारियों को ब्रिटेन के दूतावास में उच्च आयुक्त एलेक्स एलिस ने चयन पर बधाई दी तथा प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now