टैगोर स्कूल ,निंबी जोधा मे मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

टैगोर स्कूल ,निंबी जोधा मे मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस
लाडनूं । निंबी जोधा स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा भाषण व हिंदी कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया गया l कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए श्रुति लेख और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन

प्रतियोगिताओं में समस्त विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिला। संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और हमें अधिक से अधिक हिंदी भाषा का उपयोग करना चाहिए l हिंदी भाषा ही सामाजिक सद्भाव की भाषा है जो एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से और एक समाज को दूसरे समाज से जोड़ने का कार्य करती है । प्राचार्य श्रीमती नीतू शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के सही प्रयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, जयपाल सैनी, गीतिका अग्रवाल ,भावना सिखवाल, सरला स्वामी, भवानी सिंह ,रोहिताश कुमार, सीता देवी व सुमन माली शिक्षकों का विशेष योगदान था। प्रत्येक कक्षा वर्ग के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now