इंग्लैंड में उच्च शिक्षा में चयनित अधिवक्ता का कुचेरा में भावभीना स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुचेरा (रिपोर्टर महबूब खोखर)। शहर के छोटा बाजार में बुधवार को शहर वासियों ने एक अभिनंदन समारोह का आयोजन कर राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता व इंग्लैंड में उच्च शिक्षा के लिए चयनित हुए इदरीश मोहम्मद का स्वागत किया गया।जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय लाडनूं के प्रमोटर महबूब खोखर (भाणू तगाला) के संयोजकत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भूराराम मिर्धा, कैलाशचन्द्र व्यास, हाजी रफीक मो. सिलावट, हाजी जमालुद्दीन तगाला, भूरा मो. खत्री, महेश चंद दाधीच, सीए अनिल टाक, मोहम्मद हुसैन धोबी, पार्षद अजय जोशी, अनिल परिहार, अनिल घांची, विक्रम सामरिया, रामकिशोर शर्मा, जगदीश लखारा, फारुख, कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष यूनुस छींपा, रमेश जावा, हनुमान सोनी ने इदरीश मोहम्मद का साफा व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि अधिवक्ता इदरीश मोहम्मद का उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड के प्रतिष्ठित ‘स्कूल फॉर ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज, लंदन विश्वविद्यालय’ में चयन हुआ है।जिससे कुचेरा सहित क्षेत्रभर में खुशी की लहर है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now