मूण्डवा में नागौर रोड पर इन्दिरा रसोई शुभारम्भ किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा में नागौर रोड पर इन्दिरा रसोई शुभारम्भ किया गया

नगर पालिका मूण्डवा में नागौर रोड पर इन्दिरा रसोई का शुभारम्भ किया गया। अधिशाषी पिन्टू लाल जाट ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को नगर पालिका मूण्डवा में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अल्का कन्दोई ने फीता काट कर इंदिरा रसोई का शुभारम्भ किया। इस अवसर उपाध्यक्ष जगदीश मुन्डेल, पार्षद घेवरराम, पार्षद किशनाराम, लाडमोहम्मद खोखर एवं अन्य गणमान्य पार्षद व समाज सेवी सुभाष कंदोई, पालिका के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए। सभी को भोजन अवश्य मिले। इस रसोई घर में मात्र 8 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा रहेगी। भोजन के मीनू में रोटी, सब्जी, दाल, अचार परोसा जायेगा। रसोई का समय प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक व शाम को 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। भोजन करने वाले लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाकर टोकन काटा जायेगा। भोजन करने वाले लाभार्थी के लिए समाचार पत्र की सुविधा भी रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

देश भर में गौरक्षा कानून लागू करने, गौ अभयारण्य व नंदीशाला स्थापना आदि विभिन्न गौ सम्मान मांगों को उठाया, बड़ी संख्या में पहुंच कर गौभक्तों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

शहर चुनें

Follow Us Now