27 जून को देश भर के बैंक कर्मचारी जा सकते है हड़ताल पर , मांग है कि उनका काम सप्ताह 5 दिन का किया जाए*

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Nagour (कलम कला संवाददाता)। इस महीने के आखिर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। बैंक कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे सप्ताह के शनिवार और रविवार को ही छुट्टी मिलती है। अपनी इसी मांग को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर जा सकते हैं।देश की 9 बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने इस हड़ताल की धमकी दी है। UFBU के अनुसार उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को मानने के लिए ज्ञापन दिया है। यदि सरकार नहीं मानी तो देश भर में बैंक ग्राहकों को 1 दिन की हड़ताल का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भले ही बैंक कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए इसका  असर पूरे 3 दिनों तक रहेगा। दरअसल 27 जून को सोमवार है, इससे पहले 26 जून का रविवार और 25 जून को चौथा शनिवार है। ऐसे में लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन लंबे समय से बैंकों में हफ्ते में दो दिन अवकाश की मांग कर रही है। उनका कहना है कि बैंकों में सप्‍ताह में सिर्फ पांच दिन काम हो। प्राइवेट सेक्‍टर की अधिकांश बड़ी कंपनियों में यह नियम लागू है। यही वर्क कल्चर बैंकों में लागू करना चाहते हैं। AIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता के अनुसार यूनियन के तहत देशभर के करीब 7 लाख बैंक कर्मचारी हैंं। जो हड़ताल में शामिल होंगे। यदि सरकार ने 5 दिन काम और पेंशन संबंधी उनकी मांगें नहीं मानीं तो सरकारी बैंकों के कर्मचारी 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे।.

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now