पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई गई पोलियो रोधी खुराक
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा कस्बे में पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर पिलाई गई खुराक। रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ के बाद पहले केंद्रों पर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिला कर टीकाकरण किया गया। इसके बाद दो दिनों तक घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई की खुराक दी गई। वार्ड नंबर 11 में आशा सहयोगिनी तसलीम बानो, वार्ड नंबर 11 में आशा सहयोगिनी ललीता, वार्ड नंबर 9 में आशा सहयोगिनी शेराना बानो, वार्ड नंबर 18 में आशा सहयोगिनी नसीम बानो, वार्ड नंबर 24 में आशा सहयोगिनी सतोष, वार्ड नंबर 1 में आशा सहयोगिनी सरीता व चिकत्साकर्मी एवं नर्सिंग स्टूडेंट ने इस कार्य में सहयोग किया। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार और मंगलवार को घर-घर दवा पिलाई गई। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूण के डॉ. राजकुमार अधिकारी ने बताया सुपरवाइजर मोहम्मद आरिफ की देखरेख में इस अभियान के तहत रविवार को गांव रूण सेक्टर में कुल 12 बूथ बनाकर 810 नौनिहालों को पोलियो की खुराक दी गई। इसी कड़ी में वंचित रहे बालक बालिकाओं को 22 टीमें बनाकर घर-घर जाकर खुराक पिलाई गई।






