बीबीडी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंदोकली, हरसोलाव और आरिफ इलेवन रूण रहे विजयी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीबीडी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंदोकली, हरसोलाव और आरिफ इलेवन रूण रहे विजयी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में बीबीडी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को तीन मैच खेले गए, इनमें इंदोकली, हरसोलाव और आरिफ इलेवन रूण विजयी रहे। एंपायर मुनीर भटनोखा और फिरोज गांधी ने बताया कि पहला मैच आरिफ निर्बान क्लब रूण और रूण अल्फाज इलेवन के बीच में खेला गया, अल्फाज इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 130 रन बनाए। जवाब में आरिफ निर्बाण की टीम रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी और 51 रन से हार गई। इसमें मैन ऑफ द मैच शाहरुख रहे। इसी प्रकार दूसरा मैच गागुड़ा और हरसोलाव के बीच खेला गया। जिसमें गागुड़ा ने पहले बैटिंग करते हुए 105 रन बनाए जवाब में हरसोलाव टीम टारगेट का पीछा करते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया इश्क में मैन ऑफ द मैच रशीद खान रहे, जिन्होंने नाबाद 57 रन बनाए। इसी प्रकार तीसरा मैच इंदोकली रूण के बीच खेला गया, जिसमें इंदोकली ने कुल 92 रन बनाए, जवाब में रूण की टीम 60 रन पे आल आउट हो गई और यह मैच इंदौकली ने जीत लिया। इस मैच को जिताने में नाबाद 31 रन बनाने वाले रामअवतार भाकर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इन तीनों मैचों के स्कोरर तारूद्दीन रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now