नागौर जिले की 478 गौशालाओं में संधारित 1 लाख 76 हजार गौवंश के भरण-पोषण के लिए दी जाएगी 77 करोड़ की राशि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नागौर जिले की 478 गौशालाओं में संधारित 1 लाख 76 हजार गौवंश के भरण-पोषण के लिए दी जाएगी 77 करोड़ की राशि

जिला गोपालन समिति की बैठक का आयोजन

नागौर (कलम कला संवाददाता)। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय गोपालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गौसंरक्षण एवं संवर्धन निधि संशोधित नियम 2021 के अन्तर्गत नागौर जिले की कुल 478 गौशालाओं को 120 दिवस की सहायता राशि दिये जाने के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इन गौशालाओं में संधारित लगभग 1 लाख 76 हजार गौवंशों के भरण पोषण हेतु लगभग राशि 77 करोड़ रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा, कोषाधिकारी हरिराम राड़, महेश कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now