पोषण पखवाड़ा मनाया, बताए मोटे अनाज के फायदे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पोषण पखवाड़ा मनाया, बताए मोटे अनाज के फायदे

मोटे अनाज के व्यंजन भी बनाए

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। वार्ड नंबर 19 में आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर मोटे अनाजों से बने व्यंजन बनाए गये और खिचड़ा, दलिया, अंकुरित मूंग, मोठ, चावला आदि के उपयोग के बारे में बताया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिंदु देवी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए मोटे अनाजों का विशेष महत्व है। हमारे पूर्वज मोटे अनाजों का भरपूर प्रयोग करते थे, जिसमें खिचड़ा का भोजन विशेष था। खिचड़ा बाजरा में मोठ की दाल मिला कर बनाया जाता है, जो बहुत ही पौष्टिक व स्वादिष्ट होता है। ये सब मोटे अनाज खाने से शरीर में पाचन क्षमता अच्छी रहती है। धात्री महिलाओं के लिए व बच्चों के लिए ये बहुत उपयोगी हैं। बड़े अनाज का उपयोग बीपी, शुगर व कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रखने के लिए बहुत उपयोगी है। बड़े अनाज व अंकुरित अनाज आयरन व विटामिन की पूर्ति करते हैं। इस दौरान आंगनवाड़ी में आसपास की महिलाएं वह बच्चे उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now