सिवरेज से शहर साफ-सुथरा रहेगा, रोगों में कमी आएगी- सेन महिलाओं से समूह चर्चा कर बताए सीवरेज परियोजना के फायदे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज से शहर साफ-सुथरा रहेगा, रोगों में कमी आएगी- सेन

महिलाओं से समूह चर्चा कर बताए सीवरेज परियोजना के फायदे

लाडनूं। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा अधिशाषी अभियंता गुरतेज सिंह के निर्देशन में सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन व एसीएम राम कुमार सिंहल के सहयोग से वार्ड न. 40, कुम्हारों का बास में बुधवार कों महिला समूह के साथ बैठक कर आरयूआईडीपी परियोजना द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्यों से होने वाले लाभों और सीवर कनेक्शन के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीवर कार्य में सहयोग एवं सीवर प्रणाली को सुरक्षित करने में महिलाओं के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। कैप के सहायक सामुदायिक विकास एवं जेंडर सपोर्ट के शुभम सेन ने बताया कि रुडिप के माध्यम से जाटों के बास एवं शहरिया बास में सीवरेज लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें आमजन को सीवर कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करने के साथ ही आगामी सीवर प्रणाली से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

सिवर का कनेक्शन स्वयं करने की कोशिश नहीं करें

उन्होंने बैठक में सबको सावधान करते हुए सीवर प्रणाली को सुचारू रखने के बारे में बताया कि कोई भी स्वयं के स्तर पर कोई भी व्यक्ति सीवरेज कनेक्शन नही करे तथा सीवरेज लाइन के मैनहॉल व चैंबर में पत्थर, मलबा, पोलिथिन नहीं डालें। गर्भ निरोधक व सेनेट्री नैपकिन को शौचालयो में प्रवाहित ना करें। सीवर लाइन जाम होने पर उससे छेड़छाड़ ना करें, क्योंकि इसमें जहरीली गैस संभावित है। सभी आउटलेट पर जाली लगाएं व नियमित रूप से जालियों की सफाई करें। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और सीवर कनेक्शन से होने वाले लाभों के बारे बताया।

जीवाणुओं की उतपति रूकेगी, रोगों में कमी आएगी

उन्होंने कहा कि रसोई व स्नानघर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है और जीवाणु पैदा होते हैं। सीवरेज प्रणाली इन हानिकारक जीवाणुओं उत्पत्ति रोकने में सहायक ह,ै जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल जलित होने वाली 70 प्रतिशत बीमारियों से बचाव करती है। सीवरेज प्रणाली भूमिगत जल प्रदूषण रोकती है, व्यर्थ पानी को सीवरेज प्रणाली में डाल कर घर के आसपास भरने से रोक कर घरों में सीलन व क्षति से बचाव किया जा सकता है, जिससे रखरखाव का खर्च कम होगा। सीवरेज प्रणाली शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहायक है। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं से सहयोग की अपील की गई। महिला समूह की इस बैठक में स्थानीय महिलाओं के साथ एलएंडटी की एस.ओ.टी. टीम के रुपेश ने कार्य के दौरान सहयोग की अपील की। बैठक में किरण, संतोष एवं रामकिशोर आदि ने सहभागिता निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now