अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन साम्प्रदायिक सौहार्द्र दिवस के साथ 26 से

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन साम्प्रदायिक सौहार्द्र दिवस के साथ 26 से

लाडनूं। स्थानीय अणुव्रत समिति के तत्वावधान में 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन समारोह पूर्वक किया जायेगा। इस सम्बंध में अणुव्रत समिति की एक बैठक मुनिश्री विजयकुमार के सान्निध्य में भिक्षु विहार में अध्यक्ष शांतिलाल बैद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के कार्यक्रर्मों पर चर्चा की जाकर तय किया गया कि 26 सितम्बर को साम्प्रदायिक सौहार्द्ध दिवस के रूप में इस सप्ताह का शुभारम्भ स्थानीय केशरदेवी बालिका उच्च माध्य. विद्यालय में किया जाएगा। इसके बाद 27 सितम्बर को दयानन्द सरस्वती उमावि में जीवन विज्ञान दिवस समारेाह होगा, 28 को अणुव्रत प्रेरणा दिवस सूरजमल भूतोड़िया बालिका उमावि में, 29 को लाड मनोहर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण दिवस और 30 सितम्बर को मौलाना आजाद उमावि में नशामुक्ति दिवस मनाया जाएगा। 1 अक्टूबर को आदर्श विद्या मन्दिर में अनुशासन दिवस होगा एवं सप्ताह का समापन अहिंसा दिवस पर 2 अक्टूबर को मुनिश्री विजय कुमार के सान्निध्य में ऋषभद्वार में किया जायेगा। सप्ताह के दौरान ही 24 सितम्बर को छापर में विराजित आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन के लिए भी समिति के कार्यकत्र्ताओं का दल जायेगा। बैठक में मंत्री डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, अब्दुल हमीद मोयल, विनोद बोकडिया, अशोक भास्कर, अंजना शर्मा, रेणु कोचर, राज कोचर, सपना भंसाली, निर्मला चैरिडया, राजु फुलफगर, राज गुनेचा आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now