रोडवेज बसों के बाइपास से निकलने से परेशान यात्रियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोडवेज बसों के बाइपास से निकलने से परेशान यात्रियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
मूण्डवा ( लाडमोहम्मद खोखर रिपोर्टर)। मारवाड़ मूंडवा में रोडवेज बस बाइपास से होकर निकल जाती है, जिससे रोडवेज को यात्रीभार कम मिलने से राजस्व कम मिलता है। वहीं आम यात्री को खासा परेशानी उठानी पड़ती है। रोडवेज बसों के बाइपास से निकलने से यात्रियों को रिययाती किराये का लाभ नहीं मिल पाता है। मजबूरन यात्री को निजी बसों के मनमाने किराये का भुगतान करना होता है।
समस्या को लेकर यात्रियों ने बुधवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों ने तहसीलदार से रोडवेज बसों को अंदर से लाने के लिए पाबंद करने की मांग की।
ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार तुरंत मौके पर पंहुचे। तहसीलदार ने बाइपास से निकलने वाली बसों की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी करवाई। वहीं चालक परिचालक को बस को मुख्य बस स्टेशन से होकर लाने के लिए निर्देशित किया। तहसीलदार ने नागौर मुख्य आगार प्रबंधक को बाइपास से निकलने वाली बसों की रिपोर्ट बनाकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now