Ladnun में इच्छापूर्ण करणी माता मंदिर ( karni mata mandir ladnun )में मूर्ति प्रतिष्ठा समारेाह सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं  Ladnun (कलम कला kalam kala )। यहां हाईवे के पास नवनिर्मित श्री इच्छापूर्ण Karani mata mandir  में प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से समारोह पूर्वक की गई। मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह विभिन्न साधु-संतों एवं खानपुरा की ब्र्रह्मचारिणी लक्ष्मीबाईसा के सान्निध्य में विधि-विधान से और गगनभेदी जयकारों के बीच किया गया।

करणी माता एवं भैरव नाथ की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरूष उमड़े। इससे पूर्व करणी माता की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में पूरे रास्ते पुष्पवर्षा की गई। जनता कॉलोनी में पंचमुखी बालाजी मंदिर से ब्रह्मचारिणी लक्ष्मीबाईसा खानपुरा को भी विशाल शोभायात्रा के साथ रथ पर सवार कर जुलूस के साथ करणी माता मंदिर लाया गया। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व की गई पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में अजयपाल चौहान सपत्नीक बैठे और पूजनोपरांत प्रतिमा को स्थापित किया गया। समारोह में संतवृंद्वों द्वारा मंदिर निर्माता एवं सम्पूर्ण समारेाह के आयोजक अजयपाल चौहान एवं मीनूदेवी चौहान का अभिनन्दन किया गया। इससे पूर्व रात्रि में भजन गायन व जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गायक कलाकार अमृत राजस्थानी, चिरजां गायक राजेन्द्र सिंह कविया, प्रसिद्ध डिंगल कवि सवाईदान चारण, ईश्वरदान भीखोड़ाई जैसलमेर, डिंगल कवि रिडमलदान, सुमन खिड़िया आदि ने एक से बढ कर एक प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयेाजन नौ दिनों तक किया गया, जिसमें मांडेता आश्रम के महन्त स्वामी कानपुरी महाराज ने कथा वाचन किया। संत कानुपरी महाराज का इस अवसर पर सेनी समाज लाडनूं व अन्य संस्थाओं द्वारा अभिनन्दन किया गया। समारोह में पूर्व विधायक मनोहरसिंह की पुत्रवधु राजश्री शेखावत, थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, उम्मेदसिंह चारण, सुशील पीपलवा, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास पटेल, भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह धोलिया, देवाराम पटेल, अंजना शर्मा, पार्षद यशपाल आर्य, सैनी समाज के अध्यक्ष जंवरीमल पंवार, हरजी सैनिक, राजेश सांखला, हरिओम टाक, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, महेन्द्र चारण, राहुल चौहान, जितेन्द्रपाल टाक, रविन्द्रपाल टाक, नरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश विद्रोही ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now