किशोरी मेले का आयोजन कर व्यावहारिक ज्ञान, गणित व विज्ञान आदि कघ समझ विकसित की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किशोरी मेले का आयोजन कर व्यावहारिक ज्ञान, गणित व विज्ञान आदि कघ समझ विकसित की

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूण्डवा में किशोरी मेला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं की व्यवहारिक समझ और बौद्धिक ज्ञान को परखने के सिलसिले में आयोजित इस विद्यालय स्तरीय किशोरी मेले में 8 स्टॉल लगाई गई, जहां गणित, विज्ञान से संबंधित गतिविधियों के साथ साथ मनोरंजन व शारीरिक व्यायाम की भी व्यवस्था की हुई थी। छात्र-छात्राओं ने दिन भर मेले का लुफ्त उठाया। प्रधानाचार्य अनूप शेखावत, व्याख्याता महावीर शर्मा, सुखराम रोज, हरिराम भाटी ने किशोरी मेले का अवलोकन किया और स्टॉल के बारे में सवाल-जवाब किया गया। इस मौके पर छोटे छात्र छात्राओं ने नृत्य भी प्रस्तुत किया। इन बच्चों को जलेबी तथा चॉकलेट वितरित किए गए। मेले में राजधानी, राष्ट्र, स्टेट, गणित की ज्यामिति आकृतियां, देखो समझो और बताओ, किसी चीज़ का देखकर अनुमान लगाना, रुपये पैसे की समझ व लेन देन की परख को समझा गया। मेले में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, स्वच्छता के बारे में सूखा, गीला और खतरनाक कचरे का संग्रहण आदि के बारे मे बताया गया। साथ ही चार्ट प्रतियोगिता में देवेश काकड़ा, देवेश पाराशर मेहंदी मांडने में, टीना स्टॉल में वस्तु को रिंग में फ़ंसाना फर्स्ट स्थान प्राप्त किया। अंत में प्रधानाचार्य ने किशोरी मेले के उद्देश्यों को समझाने में सफलता मिलने धन्यवाद दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now