कलम कला विशिष्ट रिपोर्ट—- लाडनूं के पूर्व विधायक ठाकुर मनैहर सिंह की मारवाड़ की राजनीति में रहेगी विशिष्ट भूमिका, दिल्ली में दिग्गजों से मिल कर भाजपा की भावी राजनीति पर चर्चा की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

कलम कला विशिष्ट रिपोर्ट—-


लाडनूं के पूर्व विधायक ठाकुर मनैहर सिंह की मारवाड़ की राजनीति में रहेगी विशिष्ट भूमिका

दिल्ली में दिग्गजों से मिल कर भाजपा की भावी राजनीति पर चर्चा की

लाडनूं। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह ने दिल्ली में अनेक भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात की और राज्य की बदलती राजनीतिक स्थितियों और आगामी चुनावी समीकरणों पर चर्चा की। एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर लाडनूं ठाकुर मनोहर सिंह दिल्ली पहुंचे और उन्होंने वहां केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मारवाड़ की राजनीति के बारे में विशेष चर्चा की। इसके बाद पूर्व विधायक मनोहर सिंह राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मिले। उनके साथ भी उन्होंने मारवाड़ की राजनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की। शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह साहब के मारवाड़ की राजनीति में योगदान खो देखते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि मारवाड़ की राजनीति में उनकी राय को महत्व दिया जायेगा। इस राजनीतिक मुलाकात में उनके साथ एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी व सीए नितेश माथुर भी साथ रहे। इसके उपरांत लेफ्टिनेंट जनरल आशु सिंह जोधा के नई दिल्ली निवास स्थान पर उनसे भी मुलाकात हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नशाखोरी को सरकारी अधिकारियों का बढ़ावा, मिलीभगत से मिल जाता है चढावा, अब कौन बोलेगा इन पर धावा, लाडनूं के जोधां का बास में शराब के अवैध विक्रय पर किसी का कोई अंकुश नहीं, शरीफ लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाते हैं आधी रात को शराबी

लाडनूं में आए तेज सूंटे ने अनेक पेड़ उखाड़े और बिजली के खंभों व तारों को तोड़ा, अंधेरे में डूबा पूरा शहर, गुल हुई बिजली को दुरुस्त करने में बारिश, आंधी और अंधेरे के बावजूद जुटे रहे विद्युतकर्मी

शहर चुनें

Follow Us Now