मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में परिवार को एक साल में मिलेगा दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में परिवार को एक साल में मिलेगा दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा
लाडनूं में ब्लाॅक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
लाडनूं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बीसीएमओ डॉ. मूलचंद चैधरी द्वारा किया गया, जिसमें ब्लॉक से समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चैधरी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए ब्लॉक में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें चिरंजीवी बीमा योजना में पंजीकरण एवं लाभ के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण के पश्चात परिवार को एक साल में दस लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, जिसमें पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी सम्मिलित है। इस योजना में परिवार को सरकारी एंव योजना में पंजीकृत प्राइवेट अस्पतालांे में भी कैशलेस ईलाज मिलेगा। इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करने एवं शत-प्रतिशत परिवारों का पंजीकरण करवाने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किये गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. भरत पारीक, डॉ. मुकेश मंडीवाल, डॉ. जितेंद्र बारोडिया, डॉ. गोविंद सिंह जोधा, डॉ. राकेश कुमार दादरवाल, डॉ. श्याम सुंदर रांकावत, डॉ. लेखपाल भाकर एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक रामकुमार बिडियासर एवं समस्त एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now