किशोरी बाल मेले में विद्यार्थियों ने दर्शाई प्रतिभा, विश्वामित्रा आलड़िया प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किशोरी बाल मेले में विद्यार्थियों ने दर्शाई प्रतिभा, विश्वामित्रा आलड़िया प्रथम रही
लाडनूं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मीठड़ी में किशोरी बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इसमें अपनी रचनात्मकता एवं सृजनशीलता का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान एवं तकनीकी आधारित विभिन्न मॉडल्स व चार्ट का प्रदर्शन किया। विद्यालय स्तर पर गठित चयन समिति के अनुसार मॉडल्स प्रतियोगिता में विश्वामित्रा आलड़िया प्रथम रही। विश्वार्थ आलड़िया व आकाश द्वितीय रहे तथा नफीसा तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं सहित सभी संभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इससे पूर्व मेले के संभागियों एवं विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संस्था प्रधान मनोज शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक विक्रम सिंह, डॉ. शंकर लाल तथा देवीलाल ने कहा कि शिक्षा को व्यावहारिक तथा रोजगारपरक बनाने में ऐसे आयोजनों की महती भूमिका रहती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक महेंद्र कुमार, ममता, प्रवीण कुमार, श्रवण कुमार, राजेश कुमार, मुकेश राठी, हरि पिलानिया, सहीराम, किशन लाल, जगदीश प्रसाद, सुनीता कुमारी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now