अ.भा. बागड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी बद्रीनारायण बागड़ा का कसूम्बी में भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

एकजुट होकर समाज की बुराइयों को दूर करना है- बागड़ा

अ.भा. बागड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी बद्रीनारायण बागड़ा का कसूम्बी में भव्य स्वागत

लाडनूं। अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी बद्रीनारायण बागड़ा के ग्राम कसुम्बी में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा के निवास पर उनका साफा व माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी बद्रीनारायण ने कहा कि हम सबको मिल कर समाज में फैली बुराई एवं दहेज प्रथा को खत्म करना है। उन्होंने समाज से इस दिशा में चलने का आव्हान किया। स्वागतकर्ता ओमप्रकाश बागड़ा ने कहा कि समाज सर्वोपरि है, हम सबको समाज से जुड़ कर सामाजिक बुराइयों को दूर करना चाहिए, यही हमारी प्राथमिकता रहेगी। अन्य वक्ताओं ने भी हर व्यक्ति को समाज से जुड़ कर व राजनीतिक मंच पर एक होकर समाज को आगे बढाने का आव्हान किया। इस अवसर पर जयपुर से सूरज शर्मा, शिवनारायण शर्मा, लालचंद बालावाला, लालचंद बुंपला, सीताराम पतालिया, बाबूलाल बागड़ा, रतन चैधरी, पपु शर्मा, रामोतार मोगरा, राजु मेहता सहित बागड़ा समाज के प्रबुद्ध सैंकडों जन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now