कसूम्बी में जलदाय के लिए डाली जा रही नई पाईप लाईनों के कार्य में भारी धांधली, ठेकेदार पर मनमानी का आरोप, डीपीआर का उल्लंघन, जरूरत वाले स्थानों को किया जा रहा है वंचित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी में जलदाय के लिए डाली जा रही नई पाईप लाईनों के कार्य में भारी धांधली

ठेकेदार पर मनमानी का आरोप, डीपीआर का उल्लंघन, जरूरत वाले स्थानों को किया जा रहा है वंचित

लाडनूं। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा ने सहायक अभियन्ता को ज्ञापन देकर ग्राम कसुम्बी में जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन में की जा रही गड़बड़ी की तरफ ध्यानाकर्षित किया गया है। उन्होंने लिखा है कि इस योजना आईआईएम के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइप लाइन, जिसमें 8 इंच, 6 इंच, 4 इंच, 3 इंच साईज के पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाना था, लेकिन ग्राम कसुम्बी में अभी तक मात्र 3 इंच पाइप लाइन ही डाली जा रही है, वो भी न के बराबर। डीपीआर के अनुरूप जो पाइप लाइन डाली जानी है, वो नही डाल कर ठेकेदार द्वारा मात्र 3 इंच की पाइप लाइन डालकर दिखावा किया जा रहा है। इस सम्बंध में विभाग के किसी भी कर्मचारी या लाइन मैन को भी नहीं पूछा गया है कि कौन सी लाइन कहां डालनी थी, इसका कोई मापदण्ड नहीं लिया गया है। जहां जरूरत है, वहां पर पाइप लाइन नहीं डाल कर जरूरतमन्दों को पाइप लाइन से वंचित रखा जा रहा है। जबकि जहां पर पाइप लाइन डाली गई है, वहां पूर्व में नई लाईन डाली जा चुकी थी। इस प्रकार ठेकेदार द्वारा वहां एक ही स्थान पर बिना जरूरत पाईप लाईन डाल कर सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया गया है। पाइप लाइन की जरूरत वाले मोहलो व गलियों में पाइप लाइन नही डाली गई है। ठेकेदार द्वारा पूरी मनमानी करके कार्य किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया है कि मौके पर आकर डीपीआर के तहत ही लाइन डलवाई जाए एवं जो वंचित हैं, उनको प्राथमिकता से लाभ दिया जाए और ठेकेदार को पाबन्द कर उक्त कार्य नियमानुसार करवाया जाए।

इन जगहों पर हुई है पूरी उपेक्षा

ज्ञापन में प्राथमिकता से करवाने वाला कार्य के बारे में भी बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि कसूम्बी अलीपुर व कसूम्बी जाखला में मेघवालों के मोहल्ले की प्रत्येक गली में अब तक लाइन नही डाली गई है। कसूम्बी अलीपुर मावलिया बास की गली, कसुम्बी अलीपुर में सुजानगढ रोड की 1, 2 गलियां, कसूम्बी उपादडा व कसुम्बी जाखला में पूरा कार्य अब तक शुरू ही नहीं किया ह,ै यह सब कार्य जल्दी करवाया जाए। इसमें कुछ गलियों अब तक पाइप लाइन नहीं डाली गई है। कसुम्बी जाखला, बडगुजर मार्केट के पीछे वाले मोहल्ले में पाइप लाइन को 8 इंच पाइप लाइन से जोड़ा जाए। पत्र की प्रतिलिपि जलदाय मंत्री को भी भेजी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ का कार्यकाल बढ़ा, कुलाधिपति ने किए आदेश जारी, विश्वविद्यालय को नवीन ऊंचाइयां देने, वैश्विक ख्याति दिलाने और नये विभाग और नये पाठ्यक्रम शुरू करने का है श्रेय प्राप्त

आग ने उजाड़ दिया विधवा का आसियाना, दताऊ स्थित ढाणी में आग ने सर्वस्व जलाकर राख किया, आनंद परिवार सेवा समिति सहायता के लिए आई आगे, पीड़ित परिवार का मकान फिर से बनाने की सामग्री और राशन सामग्री की तत्काल व्यवस्था करवाई

शहर चुनें

Follow Us Now