राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में वैभव गहलोत को चैलेंज, भिड़ंत देने के लिए धनंजय सिंह खींवसर मैदान में उतरे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में वैभव गहलोत को चैलेंज,
भिड़ंत देने के लिए धनंजय सिंह खींवसर मैदान में उतरे
नागौर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव रोचक मोड़ लेने लगा है। अध्यक्ष पद पर वैभव गहलोत के खिलाफ धनंजय चुनावी मैदान में उतर गए हैं। धनन्जय सिंह पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर क ेपुत्र हैं और वैभव गहलोत के पिता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। गहलोत ने दूसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए नामांकन दाखिल किया था। आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव के लिए 30 सितंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी।
नांदू गुट की ओर से 5 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह, मुकेश शाह और उपाध्यक्ष पद पर भी धनंजय सिंह, मुकेश शाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सचिव पद पर राजेंद्र सिंह नांदू, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद सहारण और संयुक्त सचिव पद पर अरुण सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले ही वैभव गुट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए में तानाशाही रवैया अपनाते हुए टेस्ट-ट्यूब बेबी की तरह जिला संघ बनाए और उनमें मनमाने तरीके से पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई। राजेन्द्र सिंह ने कहा कि हम वैभव गहलोत की तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह कौरवों और पांडवों की लड़ाई है। इसमें पांडवों की जीत सुनिश्चित है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव के लिए कुल 36 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। 33 जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और तीन पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मतदान करते हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 28 जिला संघ वैभव गहलोत के समर्थन में हैं। ऐसे में आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव में वैभव गहलोत की जीत मानी जा रही है, लेकिन नांदु गुट का दावा है कि कई जिला संघों के सचिव उनके संपर्क में भी हैं।
इस प्रकार से रहेगा चुनाव
चुनाव अधिकारी रामलुभाया द्वारा जारी वोटिंग लिस्ट में 36 लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें वैभव गहलोत के विरोधी खेमे के जिला क्रिकेट संघ धौलपुर, भरतपुर, नागौर, श्रीगंगानगर और अलवर को भी शामिल किया गया है। वोटिंग लिस्ट में 36 वोटर्स में 33 जिला संघों के पदाधिकारी हैं। जबकि 3 पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के रूप में सलीम दुर्रानी, गगन खोड़ा और पंकज सिंह का नाम शामिल है। 30 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक वोटिंग की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले आज नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं 27 सितंबर को स्क्रुटनी के बाद 29 सितंबर तक नामांकन वापसी होगी और फिर फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now