लाडनूं में 9 अक्टूबर को भव्य रुप में मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा का पर्व 2100 दीपक प्रज्जलित किये जायेंगे, 151 किलो खीर का प्रसाद व भगवान श्री राम की झांकी बनाई जाएगी 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 9 अक्टूबर को भव्य रुप में मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा का पर्व

2100 दीपक प्रज्जलित किये जायेंगे, 151 किलो खीर का प्रसाद व भगवान श्री राम की झांकी बनाई जाएगी 

लाडनूं। कलम कला । भवानी नवयुवक मंडल के बैठक आयोजित कर नए सदस्य को जोड़ा गया व साथ ही  श्री मुरली मनोहर जी के मंदिर (रावणा भवन के सामने लाडनूं ) में आगामी 9 अक्टूबर 2022 को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व को धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया. इस दौरान बैठक में मौजूद कुलदीप मोंटी सिँह राजावत, भवानी दीपक सुनील विशाल सिँह जेतमाल ने शरद पूर्णिमा को दीपोत्सव का आयोजन करते हुए 2100 दीप प्रज्वलित करने व बिटू दीपक सूर्यप्रताप युवराज शक्ति प्रहलाद मान सिँह सुभाष सिँह चेन सिँह हेम सिँह बड़गुजर ने कार्यक्रम तिथि को मंदिर परिसर में आर्टिफिशल व प्राकृतिक फूलो से सजाये जाने का सुझाव दिया. बैठक में मौजूद रामाकिशन, विष्णु वर्मा जितेंद्र विक्रम वीरेंद्र सिँह पंवार ने रंगोली व भगवान राम की झांकी बनाने का कार्यक्रम भी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा.
भवानी नवयुवक मण्डल के मुख्य संरक्षक महंत श्री गौतम दत्त शास्त्री ने मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही भव्य जागरण, 151 किलो की खीरानंद का प्रसाद व भव्य आरती का आयोजन करवाने की सहमति प्रदान करते हुए शरद पूर्णिमा की रात्रि को समस्त आयोजन सुव्यवस्थित करवाने हेतु कई सुझाव दिए. मुख्य परामर्शदाता श्री जीवराज सिँह ने उक्त समस्त आयोजन सुव्यवस्थित करवाने के लिए सभी सदस्यों को पृथक पृथक जिम्मेदारियां सोंपी गई तथा आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए सोशल मिडिया, प्रिंट मिडिया एंव अन्य माध्यम से ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का सभी से अनुरोध किया.

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now