रोशन खान दायमखानी को लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोशन खान दायमखानी को लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया

शहर क़ाज़ी नियुक्त होने पर लाडनूं में हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के ट्रस्टियों, सदस्यों, क़ाज़ियों, सहयोगियों, समाजसेवियों और शहरवासियों ने दी मुबारकबाद

जयपुर/ लाडनूं। शहरिया बास लाडनूं के दारूल उलूम गुलशने मुस्तफ़ा के संचालक हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) की ओर से लाडनूं शहर का क़ाज़ी नियुक्त किया गया है। गौरतलब.है कि लाडनूं में तेली रोड और बड़ा बास क्षेत्र से एक-एक शहर काजी अब तक थे। इनकी नियुक्ति से अब शहरिया बास से भी तीसरे शहर काजी हो जाएंगे। खास बात यह भी है कि पूर्व के दोनों शहर काजी जाति से भी काजी ही थे, लेकिन जातिगत काजी के बजाए ये तीसरे काजी कायमखानी जाति से हैं।

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के चेयरमैन हमदर्दे क़ौम व मिल्लत हज़रत मौलाना मो. सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ी ने बताया कि जीएएफ़ सरकार व नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसके अनेक उद्देश्यों में देश भर में विभिन्न जगहों पर मुफ़्ती/ नायब मुफ़्ती (यानी क़ाज़ी-ए-शर’अ़) और क़ाज़ी/ नायब क़ाज़ी (यानी क़ाज़ी-ए-निकाह) नियुक्त करना भी शामिल है।

बने वैधानिक शहर काजी

हज़रत मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह ख़ां अस्दक़ी ने बताया कि क़ाज़ी अधिनियम 1880 का विस्तार प्रथमतः केवल फोर्ट सेंट जार्ज के व इसी अधिनियम का 1970 के विनियम सं. 2 की धारा 2 और अनुसूची द्वारा (15-10-1970 से) लक्षद्वीप संघ राज्यक्षेत्र पर और 1968 के अधिनियम सं. 26 की धारा 3 और अनुसूची द्वारा पांडिचेरी संघ राज्यक्षेत्र पर विस्तार किया गया है। उक्त अधिनियम का विस्तार राजस्थान और देश के अनेकों राज्यों पर नहीं है। इसलिए ग़ौसे आज़म फाउंडेशन द्वारा क़ानूनी व शरई तौर पर नियुक्त, शहर क़ाज़ी, हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी, निवासीः शहरिया बास, लाडनू, ज़िला नागौर, लाडनू शहर में निकाह पढ़ाने के लिए वैध हैं।

बधाई देने वालों का वगा तांता

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन की ओर से शहर क़ाज़ी नियुक्त होने पर हज़रत क़ारी रोशन खान दायमखानी को मुबारकबादी देने वालों का तांता बंध गया है। इनमें प्रमुख रूप से एडवोकेट शरीफ़ खान, एडवोकेट गुलशेर खान, एडवोकेट मनवर मोनू खान, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार हुसैन खान, हाजी आसिफ खान अध्यक्ष एआईएम, सुरेश खिंची पार्षद बीजेपी, इरफान खान पार्षद कांग्रेस, रियाज़ मोहम्मद खान, ठेकेदार उस्ताद खान, मास्टर रणजीत खान, पूर्व पार्षद आरिफ खान मोयल, पूर्व पार्षद इब्राहिम खान मलकान, सुभाष शर्मा, मास्टर उस्मान खान, डॉ. असलम खान, राजू जी किशोर, फारुक़ शेख़, मौलाना सग़ीर अहमद मिस्बाही, हाफ़िज़ लईक अहमद बरकाती, हाफ़िज़ इम्तियाज़ अहमद, मौलाना अहमद रज़ा, हाफिज इक़बाल अशरफी, शहर क़ाज़ी जालना, मौलाना अल्लाह बख़्श अमजदी, शहर क़ाज़ी कानपुर, मौलाना अकरम रज़ा मदनी, धर्मानंद, नांदेड़ क़ाज़ी, मौलाना क़ैसर रज़ा ईस्माइली, शास्त्री नगर, जयपुर क़ाज़ी, मौलाना अमानुर्रहमान रज़वी, लंकापुरी, जयपुर क़ाज़ी, मौलाना अबदुल हमीद नूरी आदि शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now