खजवाना और इंदोकली सिटी ने मारी बाजी, सोमवार को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मैच
मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। बाबा बदरुदीन शाह ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को हुए दो मैचों में खजवाना और इंदोकली सिटी ने जीत दर्ज की। आयोजन समिति ने बताया कि शनिवार को पहले मैच में खजवाना ने 75 रन बनाए, जवाब में हरसोलाव की टीम 56 रन ही बना पाई और इस तरह खजवाना ने यह मैच 19 रन से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच सुरेंद्र शेट्टी रहे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बीबीडी रूण और इंदोकली सिटी के बीच खेला गया, जिसमें इंदोकली सिटी ने पहले खेलते हुए 2 विकेट खोकर 92 रन बनाए। जवाब में रूण की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मैच इंदौकली टीम ने 8 विकेट से जीत लिया। इसमें मैन ऑफ द मैच रामावतार भाकर रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को विश्राम का दिन रहेगा और सोमवार को इंदोकली और खजवाना के बीच सुबह 10 बजे सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। गौरतलब है कि शेरानी आबाद की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार दोपहर बाद इंदोकली खजवाना में से जो टीम जीतेगी, वही शेरानी आबाद से फाइनल मैच खेलेगी। ग्रामीणों में इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साह है और यहां पर मेले सा माहौल लग रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां कुचेरा थाने के रूण बीट अधिकारी सुरेश ग्वाला अपनी सेवाएं दे रहे हैं।




