हर विकट परिस्थिति में प्रथम पंक्ति में रहता है स्वयंसेवक- नन्दलाल बाबाजी, आगामी दो वर्षों में शताब्दी वर्ष मनाएगा आरएसएस, निभाएगा समाज में महत्ती भूमिका

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर विकट परिस्थिति में प्रथम पंक्ति में रहता है स्वयंसेवक- नन्दलाल बाबाजी,

लाडनूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में यहां आदर्श विद्या मंदिर में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। संतश्री धीरजराम महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक एवं क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल बाबाजी एवं खंड संघचालक बजरंग लाल यादव मंचस्थ अतिथि रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के वरिष्ठ प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने कहा कि वर्तमान में विश्व पटल पर भारत की अद्भुत छवि बन रही है। विश्व का नेतृत्व करने की ओर भारत बढ रहा है। सभी क्षेत्रों में भारत के लोग अग्रणी भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि संघ विगत 97 वर्षों से राष्ट्र समाज के इस कार्य में सभी जातिभेदों को भुलाकर समाज को एक धागे में पिरोने का कार्य कर रहा है। आने वाले 2 वर्ष पश्चात संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है, ऐसे समय स्वयंसेवकों की समाज में भूमिका और अधिक बढ़ जाती है। समाज पर जब भी विकट परिस्थिति आती है संघ का स्वयंसेवक प्रथम पंक्ति में नजर आता है, चाहे वह कृत्रिम आपदा हो या चाहे प्रकृति का प्रकोप। स्वयंसेवकों में इन संस्कारों का निर्माण नित्यप्रति संघ की शाखा के माध्यम से होता है। संघ का कार्य केवल शाखा चलाना है, शाखा से निर्मित स्वयंसेवक समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अन्य कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।

समाज को नई दिशा दे रहे हैं स्वयंसेवक

इस अवसर पर संतश्री धीरजराम महाराज ने कहा कि संघ जैसे संगठन की समाज को बहुत आवश्यकता है। संघ के स्वयंसेवक समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और मैं चाहता हूं कि यह कार्य और आगे बढ़े और समाज इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया, जिसमें दंडयुद्ध, नियुद्ध, समता एवं घोष का विशेष प्रदर्शन रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जनता और पुलिस के मध्य सामंजस्य स्थापित करने और अपराधों को कम करने में रहती है सीएलजी सदस्यों की महत्ती भूमिका- एसपी ज्ञानचंद यादव, लाडनूं पुलिस थाने में ईदुल जुहा के अवसर पर एसपी ने स्वयं ली सीएलजी की बैठक, लाडनूं में हुआ भव्य स्वागत

शहर चुनें

Follow Us Now