सैनिक की हत्या में शामिल छह माह से फरार आरोपी लाडनूं में पकड़े गए पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी सहित तीन आरोपपियों को दबोचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैनिक की हत्या में शामिल छह माह से फरार आरोपी लाडनूं में पकड़े गए

पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी सहित तीन आरोपपियों को दबोचा

लाडनूं। स्थानीय पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रही कार्यवाही के तहत की गई नाकाबंदी में सीकर जिले में एक सैनिक की हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपी सहित कुल तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को यहां करंट बालाजी चौराहा पर दस्तयाब किया तथा परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन कार भी डिटेन की है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि हत्या के प्रकरण में सीकर जिले के लक्ष्मणगढ के हरिसिंह उर्फ मुनीम गत 6 माह से वांछित था। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 10 प्रकरण दर्ज हैं। कमांडो ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पिछले 6 माह से हत्या के प्रकरण में फरार चल रहे अपराधी हरिसिंह उर्फ मुनीम पुत्र मदनसिहं राजपूत निवासी रोरू बड़ी (लक्ष्मणगढ) तथा दो अन्य आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार तेज गति से सालासर से लाडनूं की तरफ आ रही है, जिसमें अपराधी प्रवृति के लोग बैठे हैं। इस सूचना पर थानाधिकारी ने मय टीम के करंट बालाजी चौराहा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रुकवाया और कार में सवार तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की तो वे आक्रोशित होकर पुलिस टीम से उलझने लगे। इस पर उन्हें शांतिभंग की धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया तथा कार को धारा 207 एमवी एक्ट में डिटेन किया गया। इन गिरफतार तीनों आरोपियों के सम्बंध मे सम्बंधित थाना से जानकारी की गई तो पता चला कि गैरसायल हरिसिंह उर्फ मुनिम पुत्र मदनसिहं राजपूत निवासी रोरू बडी भारतीय सेना के एक जवान की हत्या में थाना लक्ष्मणगढ़ के प्रकरण सं. 210/2017 धारा 147, 148, 149, 341, 427, 302 भादस में वांछित अपराधी है। गिरफ्तारशुदा गैरसायलान की आपराधिक गतिविधियों के संबंध मे विस्तृत पूछताछ जारी है। उसके साथ गिरफ्तार दो अन्य आरोपी अमृत सहाय पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी वार्ड नं 23 अगुणा मोहल्ला लक्ष्मणगढ़ तथा हेमंत सिंह पुत्र गिरधारीसिंह राजपूत निवासी वार्ड नं 19 शास्त्रीनगर लोसल हैं। इन सभी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक प्रकरण अनुसंधान के अधुन हैं। इस पुलिस टीम में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ एचसी गजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now