राष्ट्रीय रैगर महासम्मेलन में लाडनूं से बड़ी संख्या में जाएंगे रैगर समाज के लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय रैगर महासम्मेलन में लाडनूं से बड़ी संख्या में जाएंगे रैगर समाज के लोग

 लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वावधान में सातवां राष्ट्रीय रैगर महासम्मेलन 9 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11बजे जयपुर के विद्याधर.नगर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। हंसराज तुनगरिया ने बताया कि सम्मेलन के लिए लाडनूं और.नागौर जिले से रैगर समाज के लोग बड़ी संख्या में जयपुर जाएंगे। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहेंगे। अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके मोहनपुरिया करेंगे। महासम्मेलन के अति विशिष्ट अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत, राजस्थान सरकार के उपमुख्य सचिव महेन्द्र चौधरी, बगरू विधायक गंगादेवी, मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव जयनारायण कांसोटिया,रैगर समाज के भामाशाह बीएल नवल (न्यूयार्क) व नवल प्रकाश जाजोरिया (न्यूयार्क) होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now