व्यक्ति व समाज को सही राह दिखाता है धर्म- संतश्री धीरजराम महाराज, रामस्नेही संत धीरजराम महाराज को जुलूस के साथ दी भव्य विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यक्ति व समाज को सही राह दिखाता है धर्म- संतश्री धीरजराम महाराज,

रामस्नेही संत धीरजराम महाराज को जुलूस के साथ दी भव्य विदाई

 लाडनूंं (kalamkala.in)। रामस्नेही संत धीरजराम महाराज के चातुर्मास काल के प्रवास के पश्चात उन्हें प्रवास-स्थल रामद्वारा सत्संग भवन से विदाई दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन उमड़े और उन्हें रथ पर सवार करके भव्य जुलूस के साथ श्रीराम आनन्द गौशाला पहुंचाया गया। जहां गौशाला परिसर में संतश्री का समारोह आयोजित करके अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर संत धीरजराम महाराज ने कहा कि व्यक्ति या समाज को केवल धर्म ही सही राह दिखाता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को धर्म का पालन करना चाहिए। व्यक्ति को संस्कारित होकर नैतिकता के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने संतश्री धीरजराम महाराज के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके लाडनूं में बीते चातुर्मास काल की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों में रुचि दिखाना और समाज का सही मार्गदर्शन करना ही किसी संत का कार्य होता, जिहशसे उन्होंने बखूबी निभाया। संतश्री ने लाडनूं को धर्ममय माहौल दिया और समाज में जागृति पैदा की। कार्यक्रम में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, शिवशंकर बोहरा, गौशाला के अध्यक्ष सुशील पीपलवा, वीरेन्द्र भाटी मंगल, सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने संतश्री का तिलकार्चन व माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में केरियर मंत्र संस्थान की ओर से मुकुल आकाश ने भी महाराज को शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के बाद संतश्री ने गौशाला की गायों को गुड़ खिलाया। बाद में उन्हें गाजे-बाजे व जयघोष के साथ पुष्कर के लिए विदा किया गया। गौशाला के कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष सुशील पीपलवा के साथ मंत्री अभय नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गट्टानी, पवन कुमार अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवाराम पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चेतन भोजक, रविंद्र सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह नरूका आदि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे सभी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now