पारिवारिक बटवारे के बावजूद धोखाधड़ी कर खातेदारी में नाम शामिल होने का लाभ उठा कर भूमि का बेचान करने पर चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,
मीठड़ी के प्रमुख पटवारी परिवार का है मामला
लाडनूं/जसवंतगढ (कलमकला न्यूज डेस्क)। तहसील केे ग्राम मीठड़ी में खातेदारी की भूमि में नाम शामिल होने का लाभ उठाते हुए जमीन को फर्जी तीरीके से बेचान करके धोखाधड़ी करने का एक मामला निकटवर्ती जसवंतगढ़ पुलिस थाने में फर्जी दर्ज किया गया है। यह मामला मीठड़ी निवासी अरूण कुमार पटवारी पुत्र कन्हैयालाल पटवारी द्वारा पुलिस को देकर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुस्तगीश अरुण कुमार पटवारी ने चार लोगों के खिलाफ अपनी रिपोर्ट पेश की है। अरुण कुमार के अनुसार मीठड़ी में शामिलात खातेदारी की भूमि खेत खसरा नंबर 116 और अन्य खसराओं की जमीन पारिवारिक रूप से शामिल भूमि है। इस भूमि के सम्बंध में साल 1964 में उनका परस्पर पारिवारिक बंटवारा हो चुका था, लेकिन खातेदारी में यह जमीन शामिल भूमि की रह गई, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने फर्जी तरीके से जमीन का बेचान कर दिया गया। एफआईआर में बताया गया है कि 60 वर्ष पूर्व में ही लिखित में बंटवारा हो जाने और चारों आरोपियों को इस बंटवारे की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने फर्जी तरीके से इस भूमि का बेचान कर दिया गया। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें भंवरलाल पुत्र सूरजमल, भगवती प्रसाद पुत्र सूरजमल, हेमंत कुमार पुत्र सूरजमल व नथमल पुत्र गजानंद निवासी मीठड़ी हाल निवासी कोलकाता आरोपी हैं। इन सबके विरूद्ध धारा 420 व 406 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की गई है।






