आमजन और व्यापारी वर्ग सफाई कार्य में सहयोगी बनें- जाट मूण्डवा नगर पालिका क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आमजन और व्यापारी वर्ग सफाई कार्य में सहयोगी बनें- जाट

मूण्डवा नगर पालिका क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरीय निकाय क्षेत्रो में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था करवाने के तहत नगर पालिका मूण्डवा द्वारा शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गो व चौराहों पर विशेष सफाई की गई। कार्यवाहक जमादार सुन्दरदास की देखरेख में इस अभियान में शहर में विशेष सफाई में सभी मुख्य मार्ग, बाजार, स्टेशन एवं अन्य धार्मिक स्थलों को साफ किया गया गया। अधिशाषी अधिकारी पीएल जाट ने बताया कि इस अभियान में आमजन को भी भागीदार बनना चाहिए। पालिका के निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही सबको कचरा डालकर सफाई में सहयोग करना चाहिए। खुले स्थान पर जो भी कचरा डाले, उससे सफाई व्यवस्था में बाधा पैदा होती है। उन्होंने व्यापार मण्डल के समस्त व्यापारियों से भी इस अभियान के तहत कार्य में भागीदार बनने का आह्वान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now