शिक्षक के तबादले पर दी उन्हें भावभीनी विदाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक के तबादले पर दी उन्हें भावभीनी विदाई

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। गांव रूण के सैयदों की ढाणी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का तबादला होने पर सोमवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। शाला प्रधान प्रेमाराम ईनाणियां ने बताया कि पिछले 3 वर्ष से लगातार इस विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बद्रीनारायण चौधरी का तबादला मूंडवा के सीबीईओ कार्यालय में आरपी के तौर पर हुआ है। शाला की एसडीएमसी के अध्यक्ष मोहम्मद अलीम ने बताया कि चौधरी का कार्यकाल बहुत ही मिलनसारता पूर्ण और सराहनीय रहा। इन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनका मन भी मोह लिया। इस विदाई कार्यक्रम में पीईईओ क्षेत्र के काफी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुरेश चौधरी और दीनदयाल शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now