वाहन चोरी के प्रकरण में नामजद आरोपी गिरफ्तार, मूंडवा में मंदिर के पास खड़ी पिकअप गाड़ी को उड़ा ले गया था आरोपी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाहन चोरी के प्रकरण में नामजद आरोपी गिरफ्तार,

मूंडवा में मंदिर के पास खड़ी पिकअप गाड़ी को उड़ा ले गया था आरोपी

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा व मूंडवा डिप्टी विजय कुमार सांखला के सुपरविजन में मूंडवा थानाधिकारी टीम द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश ओलण पुत्र हरसुखराम जाति जाट उम्र 21 साल निवासी अजमेर रोड मूण्डवा को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध गत 21 जुलाई को प्रार्थी रामपाल पुत्र अमराराम जाति मेघवाल निवासी भडाणा ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि 20 जुलाई को रात्रि में पिकअप गाड़ी लेकर गांव से नागौर जा रहा था, बडमाता मन्दिर के पास स्थित होटल पर गाड़ी खड़ी कर चाय पी रहा था, तभी राकेश ओलण वगैरा मेरी खड़ी गाड़ी को चुराकर ले गये। इस रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 112/2022 अन्तर्गत धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान बाबुलाल हैड कानि के सुपुर्द किया था। इस प्रकरण में पिकअप गाड़ी को पहले ही बरामद किया जा चुका है। थानाधिकारी रीछपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बाबुलाल, कांस्टेबल अजयपाल की टीम ने अब आरोपी को भी धर दबोचा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now