लाडनूं के 12 भामाशाहों व प्रेरकों को जिला स्तर पर किया शिक्षा श्री व शिक्षा प्रेरक से सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के 12 भामाशाहों व प्रेरकों को जिला स्तर पर किया शिक्षा श्री व शिक्षा प्रेरक से सम्मानित

 लाडनूं। जिला स्तर पर नागौर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले भामाशाहों व प्रेरकों को ‘शिक्षा श्री’ व ‘शिक्षा प्रेरक’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें लाडनूं क्षेत्र से गिरधारीपुरा, मीठड़ी, रोडू, बल्दू, रींगण व लाछड़ी गांवों के एक दर्जन व्यक्तियों को ये सम्मान दिए गए। यहां के गिरधारीपुरा के पूरे स्कूल में रंगरोगन करवाने व सुसज्जित करवाने में सहयोग करने के लिए रामेश्वर लाल कड़वासरा को, मीठडी के बालिका विद्यालय में दो कमरों के निर्माण एवं अन्य सहयोग के लिए सुनील अग्रवाल, सीनियर सैकेंडरी स्कूल में रंग-रोगन एवं अन्य विकास कार्यों के लिए भगवानीराम बाजारी, रामावतार अग्रवाल, कानाराम कड़वासरा और नाथूराम मेघवाल को, रोडू से पन्नाराम भामू, बल्दू से हनुमाना राम भाकर, रींगण से मांगीलाल, लाछड़ी से ज्ञानाराम कुलरिया को सम्मानित किया गया। भामाशाहों को प्रेरित करने के लिए वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश मीणा एवं डॉ. शंकर लाल मेघवाल को ‘शिक्षा प्रेरक’ पुरस्कार दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now