लाडनूं मे पुलिस जुआ के खिलाफ चाक-चौबंद, ताश से जुआ खेलते 3 को पकड़ा व 11 हजार रूपए किए बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं मे पुलिस जुआ के खिलाफ चाक-चौबंद, ताश से जुआ खेलते 3 को पकड़ा व 11 हजार रूपए किए बरामद

लाडनूं। दीपावली के अवसर पर जुआ खेले जाने की कुप्रथा का फायदा उठा कर आदतन जुआरियों के पौबारा पच्चीस हो जाते हैं और गरीब लोगों का दिवाला निकलने की नौबत आ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस अधिक चाक-चैबंद है और त्यौहार पर मनोरंजन के नाम पर जुआ खेलने वालों पर खाकी वाले सख्त नजर रखेंगे। स्थानीय पुलिस ने सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में जुए के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। मंगलार को पुलिस ने ताशपती पर जुआ खेलते हुए 3 जनों को धर-दबोचा। इन के कब्जे से जुआ खेलने के लिए प्रयुक्त 52 पतों की ताश की गड्डी और जुआराशि के रूप में 11 हजार 240 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार किए गए लोगों में हंसराजसिंह निवासी शिव मंदिर के सामने, रणजीत जैन निवासी चैथी पट्टी व बाबूलाल जैन निवासी चैथी पट्टी शामिल है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now