मालासी से खरीदारी के लिए लाडनूं आई महिला के गले से सोने का लाॅकेट व मादलिए उड़ा डाले, महिला का रो रो कर बुरा हाल 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मालासी से खरीदारी के लिए लाडनूं आई महिला के गले से सोने का लाॅकेट व मादलिए उड़ा डाले, महिला का रो रो कर बुरा हाल 

लाडनूं। दीपावली पर ग्रामीण बड़ी संख्या में विभिन्न त्योंहारी खरीद के लिए लाडनूं आ रहे हैं। इस कारण भीड़ काुायदा उठाने के लिए जेबतिरे, उठाईगिरे आदि भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को निकटवर्ती मालासी गांव से खरीदारी के लिए आई महिला के गले से अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। यह महिला अपनी दो बहुओं के साथ लाडनूं में खरीदारी के लिए आई थी। झंडा चैक बाजार में उसके साथ यह घटना घटित हो गई। वह महिला अपनी दो बहुओं सरोज, मनोज व बच्चों के साथ कपड़े खरीदने आई थी। इस दौरान कपड़ों की दुकान पर ही भीड़ के बीच किसी अज्ञात ने गले में लटक रहे सोने की दो मादलिए व एक लॉकेट तोड़कर पार कर लिए। गले में खाली डोरी का पता लगने और गहने पार हो जाने की जानकारी मिलने के बाद तो इस महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

तेज कर दी गई पुलिस गश्त

पीड़िता धनी देवी मेघवाल उसी दुकान के बाहर बैठकर रोने लगी। दादी को रोते देखकर बच्चे भी रोने लग गए। तब आसपास में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद सब्जी मंडी में झंडा चैक के आसपास पुलिस ने गश्त तेज कर दी गई है। फिलहाल पीड़िता की तरफ से पुलिस थाने को इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के डम्पिंग यार्ड के बाहर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया पालिका अधिकारियों के साथ डम्पिंग यार्ड सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई व्यवस्था का मुआयना

जयपुर के ग्राम दादिया में सेवा संकल्प सभा में राज्य के नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों, पार्षदों का किया स्वागत, दिया काम करने का मंत्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भरी पंचायत चुनाव के लिए हुंकार

‘बहुओं से चोर मरवाए, चोर बहुओं के भाई’ रालोपा नेता खींवाराम घींटाला ने वर्तमान राजनीति पर कसे ताने, राजनीति में गुंडों से सांठगांठ को मिटाने के लिए उतरना पड़ा मैदान में, 25 सालों की राजनीति में वर्तमान में हुए असहज- घींटाला, लाडनूं में रालोपा की प्रेस वार्ता एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर किया पंचायत चुनाव का आगाज, प्रधान आरएलपी का बनाने का दावा

शहर चुनें

Follow Us Now