लाडनूं रेलवे स्टेशन के समक्ष नवनिर्मित आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल का हुआ उद्घाटन, तेरापंथ महिला मंडल की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ के संदेश का वाहक है यह कन्या सुरक्षा सर्किल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लाडनूं रेलवे स्टेशन के समक्ष नवनिर्मित आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल का हुआ उद्घाटन,

तेरापंथ महिला मंडल की ओर से ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ के संदेश का वाहक है यह कन्या सुरक्षा सर्किल

लाडनूं। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशों की पालना में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में नवनिर्मित कन्या सुरक्षा सर्किल और बेंच का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कन्या मंडल व महिला मंडल की बहनों द्वारा संयुक्त गीतिका के द्वारा किया गया। इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मधु देवी बेंगानी ने की। कन्या सुरक्षा सर्कल का उद्घाटन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रधान ट्रस्टी पुष्पा बेंगानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सुमन बैद ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन किया।

नीता नाहर का रहा विशेष प्रयास

प्रारम्भ में तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय अध्यक्ष प्रीति घोषल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि लाडनूं महिला मंडल की मंत्री नीता नाहर के प्रयास से और उत्तर पश्चिम रेलवे के सलाहकार अनिल खटेड़ की प्रेरणा से यह सुरक्षा सर्किल बनाने का कार्य सफल हो पाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की प्रधान ट्रस्टी पुष्पा बैंगानी, तेरापंथ महासभा की उपाध्यक्ष सुमन नाहटा ने लाडनूं महिला मंडल को बधाई दी और कहा कि लाडनूं महिला मंडल की अध्यक्ष, मंत्री और उनकी टीम ने लाडनूं महिला मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के कार्य समिति की सदस्या अमिता नाहटा, कन्या सुरक्षा सर्किल एवं बैंच की राष्ट्रीय संयोजिका माला कातरेला, राज्य सरकार के शांति एवं अहिंसा विभाग की गांधी दर्शन समिति की सदस्य और गांधी विचारधारा के लिए सम्मानित प्रशिक्षिका सुमित्रा आर्य और पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह कमांडो भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

पुलिस इंस्पेक्टर ने की कार्य की सराहना

सीआई राजेन्द्रसिंह कमांडो ने लाडनूं महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। कन्या मंडल से प्रतिष्ठा कोठारी, पार्षद रेणु कोचर ने कार्यक्रम में कविता प्रस्तुत की। सभी अतिथियों का स्वागत उन्हें साहित्य भेंट करके किया गया। श्रविका गौरव डॉ. मानक कोठारी, कमला कठोतिया, डॉ. सुशीला बाफना भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। अंत में आभार ज्ञापन महिला मंडल की स्थानीय मंत्री नीता नाहर ने किया। उद्घाटन समारोह का समस्त सुपरविजन का जिम्मा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौरड़िया का रहा। महिला मंडल के पदाधिकारीगण , कार्य समिति एवं अन्य सदस्य एवं सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकरी, गणमान्य सदस्य आदि भी मौजूद रहे। कन्या मंडल से कन्याओं की उपस्थिति भी अच्छी रही। कार्यक्रम का संचालन दक्षता कोठारी व दिव्यता कोठारी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now