आचार्य तुलसी जन्मोत्सव पर लाडनूं की दूसरी पट्टी स्थित उनके जन्म-स्थल भवन में कार्यक्रम आयोजित, शासनश्री मुनि विजयकुमार एवं हाकम साध्वीश्री प्रबलयशा का रहा सान्निध्य

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्य तुलसी जन्मोत्सव पर लाडनूं की दूसरी पट्टी स्थित उनके जन्म-स्थल भवन में कार्यक्रम आयोजित,

शासनश्री मुनि विजयकुमार एवं हाकम साध्वीश्री प्रबलयशा का रहा सान्निध्य

लाडनूं। तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता खटेड़-कुल के दिवाकर आचार्यश्री तुलसी के 109वें जन्मोत्सव पर साध्वीश्री प्रबलयशा एवं शासनश्री मुनि विजयकुमार के सान्निध्य में श्रद्धार्पण का कार्यक्रम आचार्य तुलसी के जन्म-स्थान दूसरी पट्टी स्थित उनके मकान में आयोजित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण के साथ शुरू हुए इस दो चरणों के कार्यक्रम में शासनश्री मुनि विजयकुमार एवं हाकम साध्वी प्रबलयशा ने सभी उपस्थित श्रावकजनों को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। हाकम प्रबलयशा ने 24 तीर्थंकरों की स्तुति भी प्रारम्भ में की। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका द्वारा गुरुदेव को श्रद्धार्पण किया।

खटेड़ कुल में जन्म लेकर हमारा जीवन धन्य हुआ

इस अवसर पर उपस्थित आचार्य तुलसी के पारिवारिक जनों ने सुमधुर गीतिका से अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए बताया कि खटेड़ कुल में जन्म लेकर हमारा जीवन धन्य हो गया है। परिवारजनों मंें आचार्य तुलसी के संसार पक्षीय चैथी पीढ़ी की निधि खटेड़, पांचवी पीढ़ी से छोटी आयु के आर्यन खटेड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम के शुरू में साध्वी सुयश प्रभा ने गीतिका के द्वारा गुरुदेव को याद किया। मुनि तन्मय कुमार ने भी गीतिका द्वारा अपने अन्तरमन के उद्गार व्यक्त किए। तेरापंथी सभा के मंत्री महेंद्र बाफना, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल प्रधान ट्रस्टी पुष्पा बैंगानी, उपासिका सुशीला बाफना, तेरापंथ महिला मंडल की उपमंत्री राज कोचर, अणुव्रत समिति लाडनू के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, आचार्यश्री तुलसी के संसार पक्षीय पौत्र राजेंद्र खटेड़, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीपत बैगानी, ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। हाकम प्रबल यशा जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। इस अवसर पर पारिवारिक-जन, सभी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य तथा अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन राजेंद्र खटेड़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मोदी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now