समर्पित होकर बूथ जीते तो चुनाव की ऐतिहासिक जीत निश्चित- पहाड़िया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समर्पित होकर बूथ जीते तो चुनाव की ऐतिहासिक जीत निश्चित- पहाड़िया

मूण्डवा (लाडमोहम्मद खोखर)। भाजपा के अजमेर संभाग प्रभारी पुखराज पहाड़िया शनिवार को संखवास प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर समर्पित रहने तथा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ता को भी आमजन तक केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में तीव्रता लाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि अगर हम बूथ स्तर पर समर्पित रहेंगे, तो आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में करिश्माई बहुमत के साथ ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजसिंह गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गंगासिंह बड़गुर्जर, सुरेश चैधरी, शिवरतन हैडा, ओमप्रकाश देवासी, राधेश्याम सैन, मुकेश दाधीच, छोटुराम देवासी, मनीष हरिजन सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now