तेरह दिनों के अवकाश के बाद विद्यालयों में फिर से चहल-पहल शुरू हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेरह दिनों के अवकाश के बाद विद्यालयों में फिर से चहल-पहल शुरू हुई

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। दीपावली के 13 दिवसीय अवकाश के बाद सभी सरकारी विद्यालय एवं सभी निजी विद्यालय मंगलवार को नियमानुसार निर्धारित समय पर विधिवत रुप से फिर से संचालित हा गए। सभी विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय में उत्साह के साथ पहुंचे और अपने सहपाठियों से मिले और विद्यालय की चहल-पहल फिर से प्रारमभ हो गई। संखवास कस्बे के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय मे सभी विधार्थी तथा अध्यापकगण एक नयी उमंग एवं उत्साह के साथ विद्यालय मे आए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य महिपाल कुंकणा का कहना कि आगामी एक महीने मे सभी विद्यार्थियो को अनिवार्य शिक्षा का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पढ़ा दिया जाएगा, जिससे विधार्थी अर्धवार्षिक परीक्षा मे अच्छे अंक प्राप्त कर सके। इसी वर्ष संचालित अंग्रेजी पाठ्यक्रम मे भी यह विद्यालय उत्कृष्ट परिणाम देकर नया आयाम स्थापित करेगा। ग्रामीण महावीर जांगिड़ और अनराजसिंह चैहान ने बताया कि सभी ग्रामवासी शिक्षा के प्रति सजग हैं और नियमित रूप से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जयसिंह, शिक्षक हसन मोहम्मद, मुकेश चैधरी, विनिता गौड़ आदि ने विद्यार्थियों के फिर से अपनी कक्षाओं में लौटने पर उनका स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now