उपखंड स्तरीय ’रन फॉर यूनिटी’ का कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उपखंड स्तरीय ’रन फॉर यूनिटी’ का कार्यक्रमों का आयोजन

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा उपखंड मुख्यालय पर लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती और आइरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एकता दिवस और सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ अधिकारियों और कार्मिकों ने एकता और सद्भावना की शपथ ली। मंूडवा तहसीलदार मनीराम खीचड़ के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवा के प्रांगण में आयोजित किया गया। तहसीलदार मनीराम खीचड और इओ पिंटु लाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर ’रन फॉर यूनीटी’ के लिए दौड को रवाना किया। इस अवसर पर बालिका विद्यालय के प्राचार्य भंवरलाल जाट, प्राचार्य अनूप शेखावत, राकेश चैधरी, आरपी नृसिंह ईनाणियां, घेवरराम ईनाणियां, आरआई भीयांराम ईनाणियां, दिनेश मुंडेल, दयानंद गेपाला, रहमान देवडा, रालोपा नेता अशोक डांगा, सुभाष कंदोई, हनुमानराम पीओ सहित नगरपालिका स्टॉफ, पुलिस स्टॉफ व शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने भी भाग लिया। वही नजदीकी कुचेरा के सरदार वल्लभ भाई पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर मंे भी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एकता दिवस और सद्भावना दिवस मनाया गया। विद्यालय के स्टाप के द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक मुकेश ताण्डी, प्राधानाचार्य बुधाराम सिंवर, ललित, राकेश, गरीबराम, अशोक,आफताब, हेमंत गौड़, सुनीता ने भी भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now