लाडनूं की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक, सात दिवसीय शिविर में निशा ने साबित किया नैतिक मूल्यों का महत्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की एनसीसी कैडेट को ईमानदारी व नैतिकता के टास्क में मिला स्वर्ण-पदक,

सात दिवसीय शिविर में निशा ने साबित किया नैतिक मूल्यों का महत्व

लाडनूं। जोधपुर के सेतरावा गांव में शनिवार को सम्पन्न नेशनल कैडेट्स कोर के सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के टास्क में यहां आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्रा निशा ठोलिया के ईमानदारी और नैतिकता के टास्क में सर्वोत्तम रहने पर उसे गोल्ड मैडल प्रदान किया गया है। एनसीसी की प्रभारी लेफ्टिनेंट डा. आयुषी शर्मा ने बताया कि सेतरावा गांव के वीर दुर्गादास सी. सै. स्कूल में 29 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित किए गए इस सीएटीसी के प्री रिपब्लिक केम्प में निशा ने भाग लिया था। उसे स्वर्ण पदक मिलने पर यहां सभ्ी छात्राओं ने हर्ष जताया है। जैन विश्वभारती संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने निशा को शुभकामना देते हुए बताया कि इस संस्थान में संतों के अनुशासन में विद्यार्थियों को जिस सच्चाई और नैतिकता की सीख दी जाती है, उसे इसी तरह से अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। नैतिक मूल्यों के आधार पर व्यक्ति अपने जीवन में सदा पुरस्कृत होता है। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने छात्रा निशा को आगे बढने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एनसीसी में राष्ट्र रक्षा के जिस संकल्प को ग्रहण किया जाता है, उसे सिर्फ नैतिकता के गुणों को धारण करके ही प्राप्त किया जा सकता है। अपने जीवन में नैतिकता के रास्ते से कभी विचलित नहंी होना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now