राज्य सरकार के कामकाज से सभी वर्ग असंतुष्ट और सरकार बदलने पर आमादा- हिदायत खां, केन्द्रीय हज कमेटी के सदस्य का लाडनूं में स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राज्य सरकार के कामकाज से सभी वर्ग असंतुष्ट और सरकार बदलने पर आमादा- हिदायत खां,

केन्द्रीय हज कमेटी के सदस्य का लाडनूं में स्वागत

लाडनूं। केन्द्रीय हज कमेटी के सदस्य हिदायत खां धोलिया ने कहा है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में सभी वर्गों के लोग वर्तमान कांग्रेस सरकार से बेहद खफा है और इसे सबक सिखाने की ठान चुके हैं। वे यहां श्री माधव काॅलेज में आए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिला, मजदूर, किसान, युवा, छात्र, व्यापारी, दलित, अल्पसंख्यक आदि सभी सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है और इस सरकार को पलटने के लिए आमादा है। वे केन्द्रीय हज कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल होने के बाद पहली बार लाडनूं आए थे। पूर्व में राज्यमंत्री के दर्जे के साथ राजस्थान हज कमेटी के चैयरमेन रह चुके हिदायत खान धोलिया का यहां श्री माधव महाविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट से भेंट की और इस मौके पर जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उनकी निरन्तर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि हिदायत खा लाडनूं तहसील के ग्राम धोलिया के निवासी हैं। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, महामंत्री राजेश शर्मा, पार्षद दिलीप टाक, कसूम्बी मंडल अघ्यक्ष प्रेमदास स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा से शौकत खान, मनीष चैधरी, सिद्धार्थ, विकास सोनी, अजयसिंह आसोटा, प्रसन्न टाक, तेजसिंह जेतमाल, सुभाष पाण्डेय, अंजनी कुमार सारस्वत, मुकेश सोनी, जगदीश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now