जिला स्तरीय मिनी गोल्फ 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन, 32 टीमों के 275 खिलाड़ियों ने लिया भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय मिनी गोल्फ 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन,

32 टीमों के 275 खिलाड़ियों ने लिया भाग

कुचेरा (रिपोटर मेहबूब खोखर)। निकटवर्ती ग्राम फिरोजपुरा में गुरुवार को 66वीं जिला स्तरीय मिनी गोल्फ 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुरा में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य रामकिशोर डूकिया ने की। अध्यक्षता अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरलाल डूकिया ने की। इन्होंने दीप प्रज्वलन व झंडारोहण करके प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता संयोजक रामरतन जेठू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों के 275 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सहसंयोजक प्रीतमसिंह ने प्रतियोगिता संबंधी व्यवस्थाएं संभाली। इस दौरान निर्णायक व चयन समिति सदस्य प्रहलादराम मेहरिया, ओमप्रकाश छाबा, ओम प्रकाश लालरिया, वरिष्ठ अध्यापक महिपाल डूकिया, महेंद्र डूकिया, पहलवान सारण, नवनियुक्त शारीरिक शिक्षक सहीराम डूकिया, शिवकुमार, जितेन्द्र व स्थानीय विद्यालय स्टाफ से पूनम, अनिल कुमार, सुनील कुमार सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी पहलवान सारण ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर प्रथम बार हो रही है, इसलिए ग्रामीण व खिलाड़ी दोनों ही उत्साहित हैं। इन प्रतियोगिताओं से ही गांव के ओमप्रकाश, अणदाराम, वासुदेव, विजयराम व जितेंद्र का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now