ढाढरिया खुर्द के शिक्षकों की पहल- विद्यालय में कुक का काम करने वाली महिला के पति की हादसे में मौत हो जाने पर दिया 1 लाख 27 हजार का आर्थिक सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ढाढरिया खुर्द के शिक्षकों की पहल-

विद्यालय में कुक का काम करने वाली महिला के पति की हादसे में मौत हो जाने पर दिया 1 लाख 27 हजार का आर्थिक सहयोग

कुचेरा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)। निकटवर्ती ग्राम ढाढरिया खुर्द में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुक का कार्य करने वाली छोटी देवी के पति देवकिशन मेघवाल का सड़क दुर्घटना में गत 5 सितंबर शिक्षक दिवस को निधन हो जाने पर दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवार को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए विद्यालय के शिक्षक साथियों ने मिलकर एक मुहिम चलाते हुए स्वयं स्टाफ साथियों सहित भामाशाहों से सहयोग लेकर 1 लाख 27 हजार रूपए एकत्रित किए। इसके बाद शुक्रवार को स्वर्गीय देवकिशन के पिता कानाराम व पत्नी छोटीदेवी को कुल एकत्रितयह सहयोग राशि 1,27,000 रु. (एक लाख सत्ताइस हजार रुपए) नकदराशि प्रदान की। इस मौके पर दीप सिंह फौजी साहब, देवीदान चारण अध्यापक, प्रेम प्रकाश लामरोड, जोगी राम मेघवाल, चंदाराम लामरोड, श्रवण खींची, सत्तार खान कायमखानी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजू, राधाकिशन भाकर अध्यापक, पुरुषोत्तम रांकावत अध्यापक, प्रहलादराम करवासङा प्रबोधक, कपिलदेव व्यास अध्यापक, भगतसिंह सिसोदिया अध्यापक, घनश्याम अध्यापक, सुमित्रा बिश्नोई अध्यापिका व प्रवीण कुमार शर्मा अध्यापक मौजूद रहे। ग्रामीणजनों ने विद्यालय स्टाफ द्वारा चलाई गईं इस मुहिम की प्रशंसा की।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now