खामियाद में 3 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण, सुप्रीम फाउंडेशन की ओर से करवाया जा रहा है समस्त विद्यालयों में स्वेटर वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खामियाद में 3 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण,

सुप्रीम फाउंडेशन की ओर से करवाया जा रहा है समस्त विद्यालयों में स्वेटर वितरण

 लाडनूं। तहसील के ग्राम खामियाद के शहीद नंदकिशोर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयेाजन किया जाकर तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को निःशुल्क गर्म स्वेटरों का वितरण किया गया। यह स्वेटर वितरण कार्यक्रम सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ की ओर से किया गया। स्वेटर वितरण का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन राम बिडियासर द्वारा किया गया। उन्होंने खामियाद के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जरों का बास व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदवान के कक्षा 1 से 5 तक के समस्त 300 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत की। सुप्रीम फाउंडेशन केे सलाहकार रामनिवास घोटिया व समन्वयक दिलीप सिंह ने इस अवसर पर बताया कि सुप्रीम फाउंडेशन की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी लाडनूं ब्लॉक के समस्त सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारा सुप्रीम फाउंडेशन से आए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कहा गया कि इस संस्थान का शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय व अतुल्य योगदान रहा है। इस अवसर पर विद्यालयों का समस्त स्टाफ, ओम प्रकाश पूनिया, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जरों का बास के प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now