शहीद मुकेश कुमार के परिजनों को सौंपा लोकसभा अध्यक्ष का संवेदना पत्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शहीद मुकेश कुमार के परिजनों को सौंपा लोकसभा अध्यक्ष का संवेदना पत्र

लाडनूं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा तहसील के ग्राम रोडू निवासी शहीद मुकेश कुमार लखारा के परिजनों को भेजे गये शोक संदेश को पूर्व विधायक मनोहरसिंह के पुत्र कुं. करणी सिंह द्वारा परिजनों को सौंपते हुए शेाक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की गई और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद मुकेश कुमार कश्मीर के कुपवाड़ा में भीषण सर्दी और बर्फबारी के बावजूद मुस्तैदी से तैनात थे। वहां अचानक हुए हिमस्खलन में बर्फ की चट्टान के धसक जाने से उनके नीचे दब कर सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे, जिनमें मुकेश कुमार भी शामिल था। उनके शव को यहां उनके पैतृक गांव रोडू ंमें लाया जाकर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य लादुसिंह धूड़ीला, भाजपा केपूर्व अध्यक्ष नीतेश माथुर, मोहनसिंह जोधा, सुरेश सोनी, मुकेश शर्मा, कैलाशदान चारण, अमीन, जावेद खान आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now