मूंडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूंडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूंडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति संचालक मंडल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। मूंडवा शहर के ग्राम सेवा सहकारी समिति के चुनावों के लिये आवेदन शुक्रवार को किये गए। मूंडवा ग्राम सेवा सहकारी समिति में निर्धारित 12 वार्डों में 19 लोगों ने आवेदन किए। आवेदन करने का समय सुबह 9 से 12 बजे तक था, जिसके बाद आवेदनों की जांच की गई। 12 वार्डों में मात्र 9 वार्डों में आवेदन रहे। वार्ड नं 2 ,5, 9 में आवेदन नहीं किए गए। वार्ड नं 6 में तीन आवेदन आये, बाकी 8 वार्डो में दो-दो आवेदन आये। आवेदन वापस लेने का समय शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक का था। इस समय 19 मे से 10 लोगों ने अपने आवेदन वापस ले लिए, जिसके कारण 9 वार्डो में निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। निर्वाचन अधिकारी शिवदयाल बैरवा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष 4 दिसंबर को चुने जाएंगे।
निर्विरोध चुने गए उम्मीदवार-
वार्ड-1 रामचंद्र पुत्र किसनाराम
वार्ड- 3 तुलसीराम पुत्र मंगलाराम
वार्ड- 4 में रामपाल पुत्र लिक्षमणराम
वार्ड- 6 में मनीराम पुत्र तेजाराम
वार्ड- 7 जगदीश पुत्र भंवरलाल
वार्ड- 8 रामप्रसाद पुत्र लिक्ष्मणराम
वार्ड- 10 प्रहलादराम पुत्र रामपाल
वार्ड- 11 बस्तीराम पुत्र रामचंद्र
वार्ड- 12 में मनोज पुत्र घनश्याम सिखवाल
को चुन लिया गया।
इस दौरान बस्तीराम मुंडेल, रामप्रसाद मुंडेल, सीताराम मुंडेल, बीरमाराम मुंडेल, जगदीश डिडेल, रामनिवास मुंडेल, जगदीश मुंडेल पालिका उपाध्यक्ष, राधाकिशन मुंडेल, मोहनराम मुंडेल, आदि कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now