विधायक आवास पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधायक आवास पर सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

कुचेरा (रिपोर्टर मेहबूब खोखर)। डेगाना विधायक विजयपाल मिर्धा ने सोमवार को शहर के स्थित अपने निजी आवास पर जनसुनवाई रखी। आईटी सेल दीपक अग्रावत ने बताया कि आस पास के गांवों से व शहर के विभिन्न वार्डों से लोग पहुँचे और अपनी समस्या बताई। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डेगाना विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल व बिजली की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा कई लोगों ने पानी, बिजली व सड़कों की समस्याओं से अवगत कराकर समाधान करवाने की मांग की। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now